#Report - Kiran Rajpurohit
शहर के बनाड़ क्षेत्र में गुरुवार को परिवार की प्रोपर्टी के विवाद में गोली मार अपनी बहन की हत्या करने वाला हिस्ट्रशीटर श्रवण राम अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस को कुछ उसकी लोकेशन को लेकर कुछ सुराग हाथ अवश्य लगे है, लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले वह भाग निकला। पुलिस को उम्मीद है कि आज शाम तक वे श्रवण तक पहुंच जाएंगे।
प्रोपर्टी को लेकर था विवाद
अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर छूटा श्रवण कल सुबह अपनी बहनों व मां की हत्या करने के इरादे से ही डिगाड़ी क्षेत्र के विष्णु नगर स्थित पिता के मकान पर पहुंचा था। घर पर मां मोहनी व बहन निरामा ही थे। एक बहन बाहर गई हुई थी। घर आते ही श्रवण ने पहले मां के साथ बहस शुरू की। उसने सारी प्रोपर्टी अपने नाम करने की धमकी दी। इस बीच बहन निरमा ने बीच में बोलते हुए प्रतिवाद करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच तकरार बढ़ती गई। इस दौरान दोनों हाथ में पिस्टल थामें बैठे श्रवण ने निरमा की तरफ गोलियां दाग दी। गोली चलते ही मां मोहनी ने वहां से भाग कर एक कमरे में स्वयं को बंद कर दिया। वहीं गोलियां लगते ही निरमा नीचे गिर पड़ी। इसके बाद हवाई फायर करता हुआ श्रवण वहां से भाग निकला।
इस परिवार में पहले भी हो रखा है विवाद
वर्ष 2010 में भी श्रवण व उसकी मां के बीच प्रोपर्टी को लेकर विवाद हो रखा है। उस समय भी श्रवण ने हवाई फायर किए थे। बाद में आपसी सहमति से मोहनी अपने परिवार के साथ डिगाड़ी शिफ्ट हो गई। वहीं श्रवण अपनी सौतेली मां के साथ रह रहा है।
तलाश में जुटी पुलिस टीमें
दिन दहाड़े शहर में हत्या होने के बाद अब पुलिस हत्यारे हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुटी है। आला अधिकारी पूरेजांच अभियान को देख रहे है। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थान पर दबिश भी दी, लेकिन श्रवण हाथ नहीं लगा। पुलिस को उसके एक स्थान पर होने की पुख्ता जानकारी भी मिली थी, लेकिन वहां पहुंचने पर वह हाथ नहीं लगा।