छुट्टी पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ,अपने घर पर लुट रहे हैं सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजो को।



छुट्टी पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ,अपने घर पर लुट रहे हैं सरकारी अस्पतालों में आने वाले  मरीजो को।

जालोर (उजीर सिलावट) मुख्यालय पर स्थित सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर ड्यूटी से छुट्टी पर रहने के बाद अस्पतालों में आने वाले मरीजों को उपचार के नाम पर लुट रहे हैं सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के छुट्टी जाने पर अस्पतालों में मरीजो को सरकारी डॉक्टर ही उपचार के नाम पर अपने घर बुलाकर खुले आम लुट रहे हैं। सरकारी अस्पताल में जहां पेट दर्द व बुखार का फ्री में इलाज होता है, उसी का इलाज सरकारी  अस्पताल वाले डॉक्टर मरीजों को अपने घर बुलाकर जांच व दवाई  के ही 5 सो हजार रुपए ओर इससे अधिक भी ले रहे हैं। सरकारी अस्पताल में जहां ओपीडी की पर्ची बिना पैसे की है, वहीं डॉक्टरों के घर में फीस के नाम पर 200,300 रुपए तक लिए जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के छुट्टी पर रहने के बाद डॉक्टर अपने घर मरीजों को देखते है वही रोजाना औसतन अस्पताल से कई मरीज बिना इलाज के अपने घर लौट जाते है। जानकारी के अनुसार जाकर देखा तो मातृ शिशु एवम स्वास्थ्य केंद्र में बच्चो के डॉक्टर कालू राम मीणा अस्पताल से तो छुट्टी पर वही अस्पताल के पास ही डॉक्टर कालू राम मीणा के निवास पर मरीजों सहित परिजनों की भीड नजर आई जिसको लेकर पीएमओ डॉक्टर पूनम टॉक से इस मामले में जानकारी लेनी चाही तो पीएमओ डॉक्टर पूनम टॉक ने कहा कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी। यह एक डॉक्टर नही जालोर मुख्यालय पर सामान्य चिकित्सालय हो या मातृ शिशु एवम स्वास्थ्य केंद्र दोनो जगह डॉक्टर अपनी मन मर्जी से खुले आम बे ख़ौफ़ सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर कई डॉक्टर तो ड्यूटी से मरीजों को अपने घर जांच के नाम पर भेज देते है तो कई डॉक्टर अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने निवास पर मरीजों का इलाज करते नजर आते है। इतना ही नही राजस्थान सरकार द्वारा मुफ्त इलाज के दौरान मिलने वाली दवाई को बेकार बता कर मरीजों के परिजनों को भर्मित करते है। ऐसे में विभागीय अधिकारी द्वारा ध्यान नही देना व  कोई कार्यवाही नही करने से बे परवाह डॉक्टर खुले आम सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को अपने निवास पर बुलाकर गरीब लोगों से मनमुताबिक पैसा वसूलते है।

और नया पुराने