जालोर के विकास कार्यो में रोड़ा डाल रही है कांग्रेस सरकार-विधायक जोगेश्वर गर्ग

 जालोर के विकास कार्यो में रोड़ा डाल रही है कांग्रेस सरकार-विधायक जोगेश्वर गर्ग




   जालोर (उजीर सिलावट) जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि जालोर के विकास कार्यो में कांग्रेस सरकार रोड़ा डाल रही है। जालोर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड होने से वर्तमान में आयुक्त,राजस्व अधिकारी, राजस्व निरक्षक,सहायक राजस्व निरक्षक, कार्यालय अधीक्षक, कार्यालय सहायक वरिष्ठ लिपिक,कनिष्ठ लिपिक, सहायक अभियंता,कनिष्ठ अभियंता,सहायक नगर नियोजक, वरिष्ठ प्रारूप कार सहित सभी मुख्य पद रिक्त है।जिससे जनता अपने कार्यो को लेकर चकर काटती रहे ओर भाजपा पर आरोप लगा सके। हाल ही में प्रशासन शहरों के संग लगाए गए कैंपों में आम जनता से ली गई पत्रावलियां सहित जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीयन सहित सभी प्रमुख कार्य रुके हुए हैं। राजस्थान सरकार द्वारा 98 सफाई कर्मचारीओ की भर्ती निकाली गई है जो भी अटकी पड़ी है। अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी के कारण शहर के सभी विकास कार्य बाधित है।अभी हाल ही में कुछ दिनों पूर्व आए बिपरजाय तूफान से भी शहर में कापी नुकसान हुआ है।बारिश कि सीजन चल रही है जिसके तहत शहर में कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है जिसकी निकासी नहीं हो पा रही है।सरकारी स्कूलों,पुलिस लाईन,शहर के कही मोहल्लों सहित कही स्थानों में पानी भरा होने से गंदगी पसरी हुई है।जिससे आम जनता परेशान है। प्रदेश की नकारा निकम्मी भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी।

और नया पुराने