महिला वर्ग खो खो में सामतीपुरा व वॉलीबाल में मडगांव रहे प्रथम



महिला  वर्ग  खो खो में  सामतीपुरा  व वॉलीबाल  में मडगांव रहे प्रथम

जालोर (उजीर सिलावट)  जालोर स्टेडियम में चल रहे ब्लॉक स्तरीय  राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में  रविवार को खिलाड़ियों ने दम खम दिखा कर जीते  मुकाबले। ब्लॉक खेल प्रभारी अर्जुन सिंह देलदरी ने बताया की  खो खो महिला वर्ग में सामतीपुरा ने पहला व देसू की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार वॉलीबाल महिला वर्ग में मडगांव ने पहला व देवकी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रविवार को फुटबॉल खेल में खिलाड़ियों ने दम खम दिखा कर अपने अपने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर एसीबीईओ  रमेश कुमार खोरवाल , गणपत  सिंह सापनी , जय नारायण परिहार , जिला स्टेडियम प्रभारी रतन सिंह मण्डलावत ,वरिष्ठ शारीरिक दलपत सिंह आर्य , वरिष्ठ  शारीरिक शिक्षक नरेश मालवीय, चंदन सिंह चंपावत ,रूप सिंह राठौड़ नारणावास, उदय सिंह ,पूरण सिंह डुडसी , प्रहलाद सिंह , ईश्वर सिंह ,राजू गुर्जर, दिनेश कुमार गर्ग , हिम्मत सिंह ,दौला राम  , नरेंद्र सोनी , ताहिर सम्मा , रमेश राव ,लादू राम जीनगर  , बाबूलाल , महावीर सिंह ,रमेश दहिया ,सुका राम  , ओमप्रकाश , बाबू लाल , हिम्मत सिंह ,लादु राम जीनगर , जबर खान बागरा ,शिवदयाल मीणा ,मीना कुमारी ,हनुमाना राम , हरि प्रकाश  ,निशा कुट्टी , अंगूरी धांधल ,रेखा सैनी , सरिता चौधरी,  भवरु खान, राघुनाथ विश्नोई  , शंकर सिंह आदि मौजूद थे।

और नया पुराने