तखतगढ़ की सड़कों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा!

 तखतगढ़ की सड़कों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा!



सोहनसिंह रावणा

तखतगढ़ नगर की प्रमुख सड़कों पर चल रहा नाले का निर्माण कार्य अब खतरे की घंटी बन चुका है। नेशनल हाईवे 325 से नगर की ओर बने मार्ग पर बीते तीन महीनों से चल रहा यह कार्य बेहद धीमी गति और घोर लापरवाही का उदाहरण बन गया है।  बड़ौदा बैंक के सामने मिट्टी का बड़ा ढेर लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे दो बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। गनीमत रही कि कोई जानहानी नहीं हुई, लेकिन वहां आज तक न कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, न डायवर्जन का चिन्ह। यह स्थिति बेहद गंभीर और खतरनाक है।  जनप्रतिनिधि और नगर पालिका अध्यक्ष रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं, बावजूद इसके समस्या की अनदेखी की जा रही है। क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है?  साईं लीला होटल के सामने का मार्ग हादसों को जैसे आमंत्रण दे रहा है। वहां पर की जा रही मामूली मरम्मत सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गई है, जबकि ज़रूरत है स्थायी समाधान की।



माँगें:

  1.  निर्माण स्थल पर चेतावनी बोर्ड और डायवर्जन चिन्ह तुरंत लगाए जाएं।
  2.  सड़कों की मरम्मत स्थायी रूप से की जाए।
  3. नगर पालिका व ठेकेदार की जवाबदेही तय की जाए।

और नया पुराने