संविधान दिवस पर आदर्श कॉलेज सियाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित — क्विज, निबंध व पोस्टर गतिविधियों में छात्रों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

संविधान दिवस पर आदर्श कॉलेज सियाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित — क्विज, निबंध व पोस्टर गतिविधियों में छात्रों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

सियाना। आदर्श कॉलेज सियाना में संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन जालोर (लर्निंग रिसोर्स सेंटर) के सहयोग से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में भारतीय संविधान के प्रति समझ, जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन और पोस्टर प्रस्तुति जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा देश की लोकतांत्रिक संरचना से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के व्यवस्थापक श्री गणेश जी पालीवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान केवल देश का सर्वोच्च दस्तावेज ही नहीं, बल्कि नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और राष्ट्र के संचालन का आधार है।

इसके बाद अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्यों ने छात्रों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया। इस सत्र में भारतीय संविधान का इतिहास, निर्माताओं की भूमिका, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। छात्रों ने भी कई प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा व्यक्त की।

पूरे कार्यक्रम में छात्र-छात्राएँ सक्रिय रूप से जुड़े रहे और उन्होंने संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक चेताराम राजपुरोहित, प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार और समाजसेवी जोग सिंह राजपुरोहित सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

और नया पुराने

Column Right

Facebook