भगवान बिरसा मुंडा जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव, 151 दीपों से जगमगाया विवेकानंद सर्किल
जालोर (उजीर सिलावट) भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर जिला संगठन एवं जनजाति मोर्चा द्वारा भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक मनोहर राणा के नेतृत्व में विवेकानंद सर्किल पर आदिवासी जनजाति समुदाय के धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचेतक व कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग रहे। साथ ही जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ. रमेश राणा, भाजपा संगठन जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, नगर मंडल अध्यक्ष रवि सोलंकी, जिला प्रवक्ता दिनेश महावर, उर्मिला दर्जी, गीत बारोट, छगन रामावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, परमवीर सिंह भाटी, पुष्पेंद्र राणा, दिलीप माली, अशोक गुर्जर सहित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर 151 दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जनजातीय समाज के लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष और प्रेरणादायक जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।