बचाओ और मनरेगा के विरोध में कांग्रेस का जनआंदोलन

बचाओ और मनरेगा के विरोध में कांग्रेस का जनआंदोलन

आहोर में पैदल मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार

आहोर।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आहोर एवं भाद्राजून की ओर से सोमवार को “अरावली बचाओ जनआंदोलन एवं महात्मा गांधी नरेगा को निरस्त करने के विरोध में जनजागरण रैली एवं पैदल मार्च” का आयोजन किया गया। रैली सुबह 11 बजे भैसवाड़ा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर जोधपुर तिराहा होते हुए अस्पताल चौराहा तक निकाली गई।

अरावली पर्वतमाला बचाने का संकल्प

रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अरावली पर्वतमाला राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ-साथ प्रदेश की जीवनरेखा है। यह पर्वतमाला न केवल मरुस्थलीकरण को रोकने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, धूलभरी आंधियों से बचाव और जल संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकारें खनन माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए अरावली को समाप्त करने का षड्यंत्र कर रही हैं।

मनरेगा को कमजोर करने का आरोपकांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त करने एवं कमजोर करने के प्रयासों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है। गांधीजी का नाम हटाने और रोजगार की गारंटी खत्म करने का प्रयास मजदूर विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण

रैली अस्पताल चौराहा पहुंचने पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “अरावली बचाओ”, “भाजपा सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही व्यापक मौजूदगी

कार्यक्रम में विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, गजेंद्र सिंह डोड़ियाली, खीमाराम चौधरी, आम सिंह परिहार, नारायण सिंह, गजेंद्र सिंह वेड़िया सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडल व बूथ अध्यक्ष, अग्रिम संगठन एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनआंदोलन को और तेज करने का आह्वान

वक्ताओं ने कहा कि अरावली पर्वतमाला और मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष को और तेज करेगी तथा जरूरत पड़ने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को जागरूक करना और सरकार की नीतियों के खिलाफ संगठित आवाज बुलंद करना रहा।

और नया पुराने

Column Right

Facebook