मुख्यमंत्री के सिरोही आगमन को लेकर तैयारी बैठक
किसान सम्मान निधि योजना सम्मेलन को लेकर भाजपा मंडल की आम बैठक संपन्न
तखतगढ़ : (सोहनसिंह रावणा) तखतगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष पारस सोलंकी द्वारा भाजपा कार्यालय, संघवी केसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने, एक आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 22 जनवरी को सिरोही आगमन तथा किसान सम्मान निधि योजना सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा करना रहा। बैठक में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया। मंडल अध्यक्ष पारस सोलंकी ने जानकारी दी कि तखतगढ़ से सिरोही जाने हेतु चार बसों की व्यवस्था की गई है। बसें नाग चौक, पादरली प्याऊ तथा प्रताप चौक से रवाना होंगी। बस व्यवस्था के प्रभारी मनोज नामा, रामसिंह कम्बावत, गजेंद्र सिंह एवं दिनेश कुमावत को नियुक्त किया गया। बैठक में खेता राम, विनोद भाई सोलंकी, रमेश राठौड़, नारायण देवासी, गजेंद्र सिंह, रामसिंह कम्बावत, सुधीर चौधरी, दिन मोहम्मद, रमेश माली, पार्षद सुरेश सुथार, पार्षद जगदीश दमामी, पार्षद शर्मीला, पुखराज डाबी, जबसा सालूडा, राम देवासी, रमेश घांची, चेतन हीरागर, मुकेश सुथार, वीणा रावल, दुर्गा परमार, इंदर सुथार, प्रवीण कुमावत, राजेश कुमावत, हंसमुख माली, अर्जुन देवासी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई नीति एवं नवीन दिशा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।