विश्वकर्मा जयंती एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह की तैयारियां पूर्ण
31 जनवरी को तखतगढ़ में भजन संध्या शोभायात्रा एवं महाप्रसाद का आयोजन
तखतगढ़ के आदर्श बस्ती स्थित 1008 पदमाराम जी महाराज समाधि स्थल गणेश मंदिर प्रांगण में 31 जनवरी को आयोजित होने वाले विश्वकर्मा जयंती एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह को लेकर गुरुवार को सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है शुक्रवार सायं विश्वकर्मा सेवा समिति एवं वंश सुधार समाज तखतगढ़ के सानिध्य में हेमशाही मठ कंवला के महंत 1008 हरि पुरी महाराज के सान्निध्य में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा शनिवार को विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के अवसर पर प्रातः 9 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी इसके पश्चात 11 बजे समाज के होनहार प्रतिभावान छात्र छात्राओं भामाशाहों को मोमेंटो एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा 1 बजे महाप्रसाद के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा सम्पूर्ण व्यवस्थाओं को लेकर समाज के पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के मांगीलाल बरमाराम तखतगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष मनरूप रमेशकुमार सोहनलाल उम्मेदमल चंदूलाल गोपाल अमृतलाल फुटरमल सहित सेवा समिति के अन्य पदाधिकारी एवं समाज बंधु सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता निभा रहे हैं