पूर्व भाजपा मंडल मंत्री कन्हैयालाल माली ने थामा कांग्रेस का दामन

पूर्व भाजपा मंडल मंत्री कन्हैयालाल माली ने थामा कांग्रेस का दामन

किसान हितों की अनदेखी से आहत होकर भाजपा छोड़ी, प्रेमाराम प्रजापत बेदाना भी कांग्रेस में शामिल

जालोर।
पूर्व भाजपा मंडल मंत्री कन्हैयालाल माली ने गुरुवार को भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ पूर्व बूथ अध्यक्ष प्रेमाराम प्रजापत बेदाना ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने दोनों नेताओं का माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

कांग्रेस में शामिल होने के अवसर पर विधानसभा प्रभारी डॉ. संजीव राजपुरोहित, विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी एवं ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह डोडियाली की उपस्थिति में शैतान सिंह मोरूआ, हब्बत सिंह मोरू, राम सिंह बेदाना एवं बाबू सिंह मोरू ने नवप्रवेशी नेताओं को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

इस दौरान कन्हैयालाल माली ने भाजपा छोड़ने के कारणों पर खुलकर बात करते हुए कहा कि वे लंबे समय से किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा नेतृत्व के समक्ष आवाज उठाते रहे, लेकिन फसल बीमा योजना एवं वर्ष 2023 के अनुदान भुगतान को लेकर कई किसानों के पैसे आज तक अटके हुए हैं। इसके बावजूद भाजपा नेताओं द्वारा किसानों की शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों के लंबित भुगतान जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जब बार-बार आग्रह के बाद भी किसानों की सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस का दामन थामने का निर्णय लिया।

पूर्व बूथ अध्यक्ष प्रेमाराम प्रजापत बेदाना ने भी कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से आम किसान और ग्रामीण वर्ग परेशान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस की नीतियों से किसानों को न्याय मिलेगा और उनकी समस्याओं का समाधान होगा।

विधानसभा प्रभारी डॉ. संजीव राजपुरोहित ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव किसान, मजदूर और ग्रामीण वर्ग के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है।

विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन का भरोसा टूट रहा है और इसी का परिणाम है कि भाजपा के पुराने कार्यकर्ता भी अब कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने नवप्रवेशी नेताओं से संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे

और नया पुराने

Column Right

Facebook