आहोर विधायक राजपुरोहित ने मादा भाखरी-मंडला व मंडला-उखरड़ा मार्ग पर कल्वर्ट निर्माण का किया शिलान्यास

 विधायक राजपुरोहित ने मादा भाखरी-मंडला व मंडला-उखरड़ा मार्ग पर कल्वर्ट निर्माण का किया शिलान्यास

 ऊंट पर सवारी कर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत



मंडला (जालोर) आहोर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मादा भाखरी से मंडला मार्ग तथा मंडला से उखरड़ा सड़क पर आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से नवीन कल्वर्ट (पुल) निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं परम पूज्य श्री श्री 1008 सुखदेव भारती जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। विधायक को सजे-धजे ऊंट पर सवारी करवाई गई तथा ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों द्वारा किए गए इस स्वागत ने क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और जनप्रतिनिधि के प्रति सम्मान को दर्शाया।



विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कल्वर्ट निर्माण कार्य की शुरुआत 

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कल्वर्ट निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विधायक राजपुरोहित ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कल्वर्ट निर्माण कार्य क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था को मजबूत करेगा और बरसात के समय होने वाली समस्याओं से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार आवश्यक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विधायक ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सड़क एवं पुल निर्माण जैसे कार्य क्षेत्र की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इससे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति मिलेगी।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल कुमावत, मोहनलाल मेवाड़ा, शेराराम, लाबुराम, करण मंडला, भूदाराम, तेजकरण सिंह मंडला, जबर सिंह, लक्ष्मण सिंह, सावल सिंह, नरपत सिंह, दीपक मेघवाल, धूपाराम, कलाराम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा और उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।


और नया पुराने

Column Right

Facebook