जालोर की बेटी चंद्रिका ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में 99% अंक हासिल

 जालोर की बेटी चंद्रिका ने रचा इतिहास,

 10वीं बोर्ड में 99% अंक हासिल


 





राजस्थान के जालोर जिले की होनहार छात्रा चंद्रिका ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा जारी परिणाम में चंद्रिका ने इंग्लिश और साइंस जैसे अहम विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

चंद्रिका की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। उनके अन्य विषयों में भी 95% से अधिक अंक आए हैं, जो उनकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं।

 बोर्डइस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थीं। परीक्षा में कुल 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। खास बात यह रही कि इस बार बोर्ड ने इतिहास रचते हुए 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले घोषित किया है। इतना ही नहीं, बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब मार्च महीने में ही रिजल्ट जारी किया गया है।

चंद्रिका की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है

और नया पुराने

Column Right

Facebook