राजस्थान कांग्रेस में 13 नए नगर अध्यक्ष नियुक्त, संगठन मजबूती पर फोकस
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने 5 जिलों में सौंपी जिम्मेदारी, चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
- राजस्थान में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने 13 नए नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा सोमवार को जारी सूची के तहत की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार अजमेर में एक, अलवर जिले में पांच, भीलवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र में तीन, डीडवाना-कुचामन में एक और जोधपुर जिले में दो नगर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
अजमेर जिले के नसीराबाद में योगेश परिहार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलवर जिले में नौगांव से गुलशन, गोविंदगढ़ से सुनील कुमार मिश्रा, रामगढ़ से दया किशन सैनी, बरोदा मेव से गौरीशंकर, बहादुरपुर से धीरज शर्मा और मालाखेड़ा से लालाराम सैनी को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
भीलवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र में बनेड़ा से भंवरलाल रेगर, रायला से अनिल कोगता और शाहपुर से रमेश सेन को नियुक्त किया गया है। वहीं डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में सत्येंद्र सारस्वत को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
जोधपुर जिले में बिलाड़ा से गिरधारी लाल परिहार और बालेसर से संतोष सांखला को संगठन की कमान सौंपी गई है।
इन नियुक्तियों को कांग्रेस की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इससे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।