आहोर के कंवला गांव में 2 करोड़ से बनेगा एनीकट, किसानों को मिलेगा सिंचाई का सहारा

 आहोर के कंवला गांव में 2 करोड़ से बनेगा

 एनीकट, किसानों को मिलेगा सिंचाई का सहारा



जालोर | आहोर-जिले के आहोर विधानसभा क्षेत्र के कंवला गांव में जल संसाधन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बजट घोषणा के तहत यहां करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से एनीकट निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

विधायक ने किया शिलान्यास
आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने बुधवार को महंत हरिपूरी महाराज के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना कर एनीकट का शिलान्यास किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

एक साल में होगा तैयार
विधायक ने बताया कि एनीकट निर्माण पर 2 करोड़ से अधिक राशि खर्च होगी और इसे लगभग एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से क्षेत्र में जल संचयन बढ़ेगा और किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान का आश्वासन दिया।


कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूदइस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष छोगसिंह खींची, माधुसिंह, भंवरसिंह राठौड़, रावाराम माली, गोपाल सिंह, पाबूसिंह, रूपसिंह, जब्बरसिंह, रामदेवसिंह, सुरेंद्र माली सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Column Right

Facebook