अजमेर में नौकरी के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म,
वीडियो बनाकर 3 साल तक करता रहा ब्लैकमेल
अजमेर-में एक विवाहिता के साथ धोखे से दुष्कर्म और लंबे समय तक ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाने और अश्लील वीडियो के जरिए धमकाने का आरोप लगाया है।
महिला ने इस मामले की शिकायत अजमेर एसपी को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसके पति बाहर रहते हैं। इसी दौरान एक सामाजिक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और धीरे-धीरे उससे संपर्क बढ़ाता गया।
बीमारी का फायदा उठाकर घर पहुंचा आरोपी
पीड़िता ने बताया कि एक दिन तबीयत खराब होने के कारण वह काम पर नहीं गई। इस पर आरोपी ने फोन कर हाल पूछा और दवाई देने के बहाने उसके घर आ गया। दवाई लेने के बाद वह बेहोश हो गई।इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी करीब 3 साल तक उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा और जबरन संबंध बनाता रहा। डर के चलते वह अब तक चुप रही।