जोधपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की निगरानी में आराम

 जोधपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की

 तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की निगरानी में आराम


जोधपुर।- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की तबीयत गुरुवार को जोधपुर दौरे के दौरान अचानक खराब हो गई। वह सुबह एमबीएम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

समारोह के बाद सर्किट हाउस लौटते समय उन्हें जी मिचलाने और उल्टी जैसा महसूस हुआ। सर्किट हाउस पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और आराम करने की सलाह दी। फिलहाल राज्यपाल वहीं विश्राम कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी सर्किट हाउस पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


बताया जा रहा है कि आगे की जांच के लिए उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल आईसीयू में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

राज्यपाल को शाम को आयोजित राजस्थान दिवस समारोह में शामिल होना था, लेकिन उनकी तबीयत को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव संभव है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook