बाड़मेर में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, पारा 38 डिग्री के पार एक हफ्ते में 10 डिग्री बढ़ोतरी, 29-30 मार्च को आंधी-बारिश के आसार

 बाड़मेर में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, पारा 38 डिग्री के पार

एक हफ्ते में 10 डिग्री बढ़ोतरी, 29-30 मार्च को आंधी-बारिश के आसार



 बाड़मेर- में एक बार फिर गर्मी ने तेजी से जोर पकड़ लिया है। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप ने गर्मी का असर और बढ़ा दिया।

पिछले एक सप्ताह में तापमान करीब 10 डिग्री तक बढ़ चुका है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

हालांकि, मौसम में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 29 और 30 मार्च को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मार्च के मध्य में हुई बारिश के बाद कुछ दिनों के लिए तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब एक बार फिर गर्मी ने वापसी कर ली है। दिन में तेज धूप से बचने के लिए लोग छांव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

और नया पुराने

Column Right

Facebook