जालोर में मौसम का बदला मिजाज, 3 अप्रैल को फिर बारिश के आसार

जालोर में मौसम का बदला मिजाज,

 3 अप्रैल को फिर बारिश के आसार



जालोर - जिले में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। लगातार बादल छाए रहने और हवाओं के चलने से गर्मी का असर कम हुआ है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली।

पिछले तीन दिनों से जिले में बादलों और हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। कभी हल्की तो कभी तेज गति से चल रही हवाओं के कारण तेज धूप नहीं निकल पाई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि, हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसल को नुकसान की आशंका के चलते किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बादलों का असर बना रहेगा और आने वाले दिनों में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। खासकर 3 अप्रैल को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook