अलवर में मौसम का कहर: तड़के 4 बजे से बारिश, गेहूं की फसल बिछी — किसानों की बढ़ी चिंता

 अलवर में मौसम का कहर: तड़के 4 बजे से बारिश, 

गेहूं की फसल बिछी — किसानों की बढ़ी चिंता

अलवर- जिले में शुक्रवार तड़के 4 बजे से मौसम ने अचानक करवट ले ली। घने बादलों के बीच कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी है। बदलते मौसम ने जहां तापमान गिरा दिया है और ठंडक बढ़ा दी है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।


गुरुवार को हुई ओलावृष्टि ने पहले ही कई इलाकों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया था। तेज हवा और ओलों की मार से खेतों में खड़ी फसल बिछ गई है। अब लगातार बारिश के चलते फसल में खराबा और दानों में गलन का खतरा और बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं शनिवार को बादल छाए रहने और रविवार को फिर बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में आने वाले दो-तीन दिन किसानों के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं



अहमदपुर के किसान इमरान का कहना है कि अगर बारिश और ओलों का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा, तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। उनका कहना है कि फसल पहले ही जमीन पर गिर चुकी है और अब उसमें सड़न शुरू होने का खतरा है।

बुधवार शाम से ही बदले मौसम ने गुरुवार को पूरे दिन असर दिखाया। शहर समेत जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश और ओले गिरे, जिससे हालात और बिगड़ गए।फिलहाल राहत के आसार नहीं, मौसम का मिजाज बना हुआ है सख्त — किसान परेशान, प्रशासन अलर्ट पर।

और नया पुराने

Column Right

Facebook