अजमेर में महिला से लूट: बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार, आईफोन और नकदी ले गए

अजमेर में महिला से लूट: बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार,

 आईफोन और नकदी ले गए



अजमेर -के गंज थाना क्षेत्र में महिला से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाश महिला का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में महंगा मोबाइल और नकदी समेत अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।

पुलिस के अनुसार राधा विहार, हरिभाऊ उपाध्याय नगर निवासी आकांक्षा शर्मा ने गंज थाना में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में बताया गया कि वह फव्वारा सर्कल से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रामप्रसाद घाट के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया।

पीड़िता के मुताबिक बैग में आईफोन 17 प्रो, करीब 43 हजार रुपए नकद और अन्य सामान था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक पर फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। 

और नया पुराने

Column Right

Facebook