दर्शनार्थियों को दिए गए कूपनों का निकाला गया ड्रॉ, विजेताओं को उपहार देकर किया सम्मान

 दर्शनार्थियों को दिए गए कूपनों का निकाला गया ड्रॉ, विजेताओं को उपहार देकर किया सम्मान

शीतला सप्तमी पर तखतगढ़ में निकली पारंपरिक गांव शाही गैर, चंग की थाप पर झूमे गेरिए



तखतगढ़ (सोहन सिंह रावणा)। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शीतला माता को बासोड़े का भोग अर्पित किया तथा दिनभर घरों में ठंडा भोजन ग्रहण कर परंपरा का निर्वहन किया। नगर के शीतला चौक स्थित पटवार भवन के बाहर मंदिर में दर्शनार्थियों को दिए गए कूपनों का ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ में चयनित 16 विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तखतगढ़ में पारंपरिक गांव शाही गैर का भव्य आयोजन हुआ। चंग की थाप और घुंघरुओं की झंकार के बीच गेरिए राजस्थानी वेशभूषा में लोकनृत्य करते हुए नजर आए, जिससे वातावरण में उत्साह और उमंग छा गई। कार्यक्रम के दौरान पटवारी रमेश कुमार चौधरी, गांव प्रतिहारी नाथूराम तथा चौधरी हीराराम के सानिध्य में 36 कौम के पंच-पटेलों और जनप्रतिनिधियों ने जाजम बिछाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया तथा श्रद्धालुओं को ठंडाई का प्रसाद वितरित किया। ढोल-थाली की गूंज के साथ गैर का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर उप तहसीलदार जितेंद्र कुमार बबेरवाल, मनोज नामा, रामसिंह कांबावत, दिनेश कुमावत, भंवर मीणा, मोहन चौधरी, देवाराम चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Column Right

Facebook