बाड़मेर: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

 बाड़मेर: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, 

पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप



बाड़मेर -जिले में एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर युवक को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना करीब 7 दिन पहले की है, जिसका खुलासा बुधवार देर शाम किया गया। मृतक के भाई ने चौहटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए भाभी और उसके पड़ोसी पर हत्या का संदेह जताया था।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जेठाराम जयपाल और थानाधिकारी ललित किशोर मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और पड़ोसी युवक के बीच अवैध संबंध थे। जब मृतक को इसकी जानकारी मिली, तो उसने इसका विरोध किया, जिस पर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसी दौरान पत्नी और उसके प्रेमी ने युवक को धमकाया, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में आ गया और आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। मामले की जांच डीएसपी जेठाराम जयपाल के नेतृत्व में की गई।

और नया पुराने

Column Right

Facebook