पाली में मवेशी अवशेष मिलने पर हंगामा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

पाली-में मवेशी अवशेष मिलने पर हंगामा, 

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन


पाली शहर में सोमवार को एक मवेशी के अवशेष मिलने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना चादर वाले बालाजी मंदिर के पास नहर किनारे की है, जहां मवेशी का सिर धड़ से अलग मिला और बाकी अवशेष एक कट्टे में पाए गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गौभक्त आक्रोशित हो गए।


गुस्साए लोगों ने पहले मंदिर के पास स्थित चौराहे पर धरना देते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद वे भटवाड़ा क्षेत्र के पास हाउसिंग बोर्ड की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर पहुंच गए और रास्ता जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जाम खुलवाया, जिससे यातायात बहाल हो सका।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

और नया पुराने

Column Right

Facebook