सरकारी शिक्षक के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, झगड़े के बाद रची साजिश

 सरकारी शिक्षक के साथ मिलकर 

पत्नी ने की पति की हत्या, झगड़े के बाद रची साजिश



बालोतरा-जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने सरकारी शिक्षक प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। घटना गिडा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार, मलवा गोयलान निवासी महेंद्र मेघवाल (23) की शादी करीब चार साल पहले अनु देवी (23) से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। बताया जा रहा है कि अनु अपने पति से खुश नहीं थी और किसी अन्य व्यक्ति से संबंध में थी, जिस कारण घर में लगातार तनाव बना रहता था।

20 मार्च की रात पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा हुआ। इसके बाद अनु ने अपने प्रेमी अमराराम (26), जो कि तिलवाड़ा का निवासी और एक सरकारी स्कूल में थर्ड ग्रेड शिक्षक है, को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर महेंद्र का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

अगली सुबह जब महेंद्र काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। घर पहुंचने पर अनु ने बताया कि वह सो रहा है, लेकिन कमरे में जाकर देखा तो महेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा मिला। गले पर निशान देख परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 



पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान अनु ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और प्रेमी के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook