पाली में ट्रैक्टर की रफ्तार पर विवाद, युवक से मारपीट: वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

 पाली में ट्रैक्टर की रफ्तार पर विवाद, युवक से मारपीट: वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी



पाली जिले में गली में तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामला चर्चा में है।

जानकारी के अनुसार, शिवपुरा थाना क्षेत्र के जाडन निवासी चम्पालाल पुत्र मंगलाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि 23 मार्च की शाम करीब 8 से 9 बजे मजदूर दिनेश, दुर्गाराम और नरेश के साथ ट्रैक्टर लेकर श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जाडन पुलिस चौकी के पास गली में ट्रैक्टर ले जाते समय कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया।



आरोप है कि भवानी सिंह ने बाइक आगे लगाकर ट्रैक्टर रुकवाया, जिसके बाद मूलाराम, रतनलाल और अन्य युवक भी वहां आ गए। सभी ने मिलकर चारों को नीचे उतारकर कॉलर पकड़ते हुए मारपीट की। युवकों का कहना था कि मोहल्ले में तेज रफ्तार से ट्रैक्टर क्यों चलाया गया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने दोबारा तेज गति से मोहल्ले में आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है

और नया पुराने

Column Right

Facebook