जालोर में पहली बार रोडवेज बस पर कार्रवाई: बिना वर्दी ड्यूटी पर मिले ड्राइवर-कंडक्टर, चालान काटा

जालोर में पहली बार रोडवेज बस पर कार्रवाई

बिना वर्दी ड्यूटी पर मिले ड्राइवर-कंडक्टर, चालान काटा



जालोर-में शनिवार को यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक सरकारी रोडवेज बस के खिलाफ कार्रवाई की। अस्पताल चौराहे पर नियमित जांच के दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर बिना वर्दी के ड्यूटी करते हुए पाए गए, जिसके बाद मौके पर ही चालान काटा गया।

जानकारी के अनुसार, जालोर डिपो की यह बस जोधपुर की ओर जा रही थी। हेड कांस्टेबल मदनसिंह जांच के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी संदिग्ध स्थिति में बस को रुकवाया गया। जांच में सामने आया कि दोनों कर्मचारी निर्धारित वर्दी में नहीं थे।

नियमों की अनदेखी पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बस का चालान किया और सख्ती दिखाते हुए लॉगबुक भी जब्त कर ली। इस कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों और रोडवेज कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि जालोर जिले में पहली बार किसी रोडवेज बस के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं, चाहे वह आम वाहन चालक हो या सरकारी सेवा से जुड़ा कर्मचारी।

औचक कार्रवाई के बाद रोडवेज कर्मचारियों में सतर्कता बढ़ गई है और आने वाले दिनों में इस तरह की जांच और तेज होने के संकेत दिए गए हैं।

और नया पुराने

Column Right

Facebook