राजस्थान के IPS की रिंग सेरेमनी बनी
चर्चा का विषय: डांस, रोमांस और शाही शादी की तैयारी
राजस्थान मूल के एक आईपीएस अधिकारी की सगाई इन दिनों सोशल मीडिया और लोगों के बीच खासा आकर्षण बनी हुई है। रिंग सेरेमनी के दौरान कपल ने रोमांटिक अंदाज और शानदार डांस से सभी का दिल जीत लिया।
Krishna Kumar Bishnoi ने अपनी मंगेतर Anshika Verma के साथ स्टेज पर फिल्मी अंदाज में एंट्री की। खास पल तब देखने को मिला जब बिश्नोई ने डांस करते हुए अंशिका को गोद में उठा लिया। इस दौरान मौजूद मेहमानों ने जोरदार तालियों और हूटिंग के साथ माहौल को और भी खास बना दिया।
समारोह में दोनों ने राजस्थानी और बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म किया। अंशिका गोल्डन लहंगे में बेहद आकर्षक नजर आईं, वहीं बिश्नोई ब्लैक सूट में नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
दोनों की मुलाकात साल 2023 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुई थी। उस समय बिश्नोई शहर में पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात थे, जबकि अंशिका प्रशिक्षण के दौरान वहां आई थीं। मुलाकात धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और अब यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है।
राजस्थान में होंगे शादी के आयोजन
शादी से जुड़े सभी प्रमुख कार्यक्रम राजस्थान में आयोजित किए जाएंगे। बाड़मेर जिले में हल्दी और संगीत की रस्में होंगी, जिसके बाद 29 मार्च को विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 30 मार्च को जोधपुर में भव्य रिसेप्शन रखा गया है।
बिश्नोई का पैतृक गांव बाड़मेर जिले का धोरीमन्ना है, जहां शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परिवार और रिश्तेदार इस खास मौके को लेकर उत्साहित हैं।