जयपुर नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा बदलाव: 1.26 लाख वोटर्स के नाम कटे, 150 वार्डों में नई वोटर लिस्ट जारी

जयपुर नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा बदलाव: 

1.26 लाख वोटर्स के नाम कटे, 150 वार्डों में नई वोटर लिस्ट जारी




कहीं 5 हजार से भी कम तो कहीं 30 हजार से ज्यादा मतदाता, 29 वार्डों में 20 हजार पार वोटर्स



जयपुर में नगर निगम चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फाइनल सूची के अनुसार 1 लाख 26 हजार 234 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं।

अब शहर में कुल 24 लाख 18 हजार 272 वोटर्स रह गए हैं, जिनमें 12.56 लाख पुरुष, 11.61 लाख महिलाएं और 91 ट्रांसजेंडर वोटर्स शामिल हैं।

मार्च में जारी ड्राफ्ट लिस्ट में यह संख्या 25.44 लाख थी, लेकिन दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद बड़ी कटौती की गई।

सबसे कम वोटर्स वार्ड नंबर 93 में (4810) हैं, जबकि सबसे ज्यादा वार्ड नंबर 26 में (30,103) मतदाता दर्ज किए गए हैं।

शहर के 8 वार्ड ऐसे हैं जहां 10 हजार से भी कम वोटर्स हैं, जबकि 29 वार्डों में 20 हजार से ज्यादा मतदाता हैं।

यह नई वोटर लिस्ट आगामी नगर निगम चुनावों के लिए आधार बनेगी, जिससे वार्डों में राजनीतिक समीकरण भी बदलने की संभावना है

और नया पुराने

Column Right

Facebook