जालोर में टेम्पो चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 3 महीने पहले चुराकर सुमेरपुर में बेचा वाहन, खरीददार पहले ही पकड़ा जा चुका

 जालोर में टेम्पो चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

3 महीने पहले चुराकर सुमेरपुर में बेचा वाहन, खरीददार पहले ही पकड़ा जा चुका



जालोर- जिले के रामसीन थाना क्षेत्र में टेम्पो चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 14 जनवरी 2026 को हुई इस वारदात में आरोपी ने घर के बाहर खड़े टेम्पो को निशाना बनाया था और बाद में उसे सुमेरपुर में बेच दिया।

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी हितेश कुमार माली को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने टेम्पो चुराने के बाद उसे सुमेरपुर में बेच दिया था। इस मामले में वाहन खरीदने वाले आरोपी नारायणलाल गरासिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और चोरी गया टेम्पो भी बरामद कर लिया गया है।

कार्रवाई में एएसआई अमर सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook