बाड़मेर में बड़ी कार्रवाई: 61 किलो डोडा-पोस्त जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

बाड़मेर में बड़ी कार्रवाई:

 61 किलो डोडा-पोस्त जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार




बाड़मेर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्रामीण थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 61 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल दो गाड़ियों को भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई जालीपा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के पास की गई, जहां सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक ब्रेजा कार और उसकी एस्कॉर्ट कर रही स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। ब्रेजा कार से प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ भारी मात्रा में डोडा-पोस्त बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झणकली गांव निवासी कानदान, कैलाशदान और तेजमालसिंह के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई, जिसमें तस्करी पर रोक लगाने और नेटवर्क को तोड़ने पर फोकस किया जा रहा है।

 

और नया पुराने

Column Right

Facebook