जोधपुर में फ्लैट से ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा: गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा मास्टरमाइंड फरार, करोड़ों का माल जब्त

 जोधपुर में फ्लैट से ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा:

 गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा मास्टरमाइंड फरार, करोड़ों का माल जब्त


जोधपुर के एक पॉश इलाके में चल रही अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस और एंटी गैंगस्टर टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक फ्लैट से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और केमिकल बरामद किया गया है। हालांकि कार्रवाई से पहले ही मुख्य आरोपी अपनी महिला साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार टीम जब फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा बंद मिला, जिसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। तलाशी के दौरान अलमारी में रखे बैग से बड़ी मात्रा में ड्रग्स, नशीली गोलियां और खतरनाक केमिकल बरामद हुए। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।

जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड सांचौर क्षेत्र का रहने वाला युवक है, जो पहचान छुपाकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फ्लैट में रह रहा था और वहीं से ड्रग्स तैयार कर सप्लाई कर रहा था।



इस मामले में पहले पकड़े गए एक आरोपी ने खुलासा किया कि आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते उसे इस धंधे में शामिल किया गया। उसने अपने मकान की छत भी ड्रग्स बनाने के लिए किराए पर दे रखी थी, जहां से पहले भी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स और केमिकल जब्त किए जा चुके हैं।

फ्लैट से करीब 3.6 किलो नशीली गोलियां, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पैकिंग सामग्री और अन्य संदिग्ध सामान भी मिला है। जांच एजेंसियों के अनुसार बरामद पदार्थ मेफेड्रोन (MD) है, जो बेहद खतरनाक सिंथेटिक ड्रग मानी जाती है।

फिलहाल फरार मास्टरमाइंड और उसकी साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच में जुटी हुई है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook