रणथंभौर में टाइगर को घेरा: सफारी गाड़ियों की लापरवाही, 6 लोगों पर कार्रवाई

रणथंभौर में टाइगर को घेरा

सफारी गाड़ियों की लापरवाही, 6 लोगों पर कार्रवाई



रणथंभौर-टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान बड़ा नियम उल्लंघन सामने आया है। जोन-3 में टूरिस्ट गाड़ियों ने टाइगर का रास्ता रोक दिया, जिससे बाघ की मूवमेंट बाधित हो गई। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की।

जांच में सामने आया कि 2 अप्रैल की शाम सफारी के दौरान गाड़ियां टाइगर के दोनों तरफ खड़ी हो गई थीं, जिससे उसे निकलने का रास्ता नहीं मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तीन ड्राइवर और तीन नेचर गाइड की रिजर्व में एंट्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

पर्यटन डीएफओ संजीव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए साफ कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि सवाई माधोपुर क्षेत्र में टाइगरों की संख्या 76 से ज्यादा हो चुकी है, जो क्षमता से अधिक मानी जा रही है। ऐसे में वन विभाग के सामने बाघों के लिए नए आवास तलाशना भी एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook