पाली में भीषण सड़क हादसा: युवक की मौत, चार घायल

 पाली में भीषण सड़क हादसा:

 युवक की मौत, चार घायल


पाली के मंडिया बाइपास पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, फिर दो अन्य वाहनों से जा भिड़ी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार और कार के संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। मृतक की पहचान मानवेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायलों में भोपाल सिंह, पवन, लोकेन्द्र सिंह और महावीर शामिल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook