बगरू में रॉन्ग साइड से आई थार बनी हादसे की वजह, केमिकल टैंकर पलटा; गैस रिसाव से दहशत

बगरू में रॉन्ग साइड से आई थार बनी हादसे

की वजह, केमिकल टैंकर पलटा गैस रिसाव से दहशत


जयपुर-के बगरू इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया, जब रॉन्ग साइड से आ रही एक थार गाड़ी के कारण केमिकल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। हादसा एनएच-48 पर होटल हाईवे किंग के सामने करीब ढाई बजे हुआ। टैंकर में “मेथलोन” नामक केमिकल भरा हुआ था, जिसके पलटते ही गैस का रिसाव शुरू हो गया और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही बगरू थाना पुलिस, सिविल डिफेंस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत स्थिति को संभालने में जुट गईं। प्रशासन ने एहतियातन आसपास के इलाके को खाली करवाना शुरू किया और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

गैस रिसाव की गंभीरता को देखते हुए एनएच-48 सहित आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया, ताकि किसी बड़े खतरे से बचा जा सके। पुलिस मौके पर तैनात रहकर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाल रही है।

हादसे के वक्त टैंकर में ड्राइवर और खलासी मौजूद थे, जबकि थार में सवार चार लोग घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने थार के नंबर के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल राहत की बात यह है कि हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन केमिकल रिसाव के चलते स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। सिविल डिफेंस की टीम गैस को कंट्रोल करने और केमिकल की जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घटनास्थल पर भीड़ न लगाएं और अफवाहों से दूर रहें

और नया पुराने

Column Right

Facebook