बाड़मेर में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को - श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।

 बाड़मेर में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को -

श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। 


 बाड़मेर-सदर बाजार स्थित प्राचीन वीर हनुमान मंदिर में सुबह 5:15 बजे से अखंड हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ शुरू हुआ, जो लगातार 12 घंटे तक शाम 5:15 बजे तक चला। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भरा रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर पाठ में शामिल होते रहे। पाठ समाप्ति के बाद आरती और भोग का आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया।

वहीं सफेद आकड़ा हनुमान मंदिर में इस वर्ष खास आयोजन के तहत भगवान हनुमान को 170 ग्राम सोने का आकर्षक मुकुट अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं के सहयोग से तैयार किए गए इस मुकुट की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही भगवान राम के लिए भी विशेष स्वर्ण मुकुट तैयार कराया गया।

शाम को शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जो वीरातरा माता मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए वीर बालाजी मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में पुष्प वर्षा, ध्वज, चंवर और भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु हनुमानजी के रथ के आगे चलते नजर आएंगे।

पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, वहीं मंदिरों में सुबह से ही मेले जैसा वातावरण बना हुआ है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook