बालोतरा में झूलेलाल नवयुवक मंडल का गठन:
युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर
बालोतरा- में सिंधी समाज के युवाओं को एकजुट करने के उद्देश्य से सिंधी पंचायत संस्था के तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सिंधु पैलेस भवन में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता समाज अध्यक्ष टीकमदास खियानी ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से झूलेलाल नवयुवक मंडल का गठन किया गया। मंडल में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इस दौरान जयप्रकाश आहूजा को अध्यक्ष और प्रकाश मनवानी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा संगठन की कार्यकारिणी में गोरधन धीरवानी को उपाध्यक्ष, दीपक चंदानी को सह-सचिव, रवि सुखनानी को कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण नैनवानी को संगठन मंत्री और साहिल मोटवानी को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया।
बैठक में समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने नवगठित मंडल से सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के अंत में समाज के विकास और एकजुटता को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।