पाली में लापरवाही का खतरा: न्यू शक्ति नगर में बिजली का खंभा गिरा, बड़ा हादसा टला

 पाली में लापरवाही का खतरा:

 न्यू शक्ति नगर में बिजली का खंभा गिरा, बड़ा हादसा टला


बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, लोगों में नाराजगी


पाली के न्यू शक्ति नगर इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई, जब अचानक एक बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से पानी भराव की समस्या बनी हुई है, जिससे जमीन लगातार नम रहती है और खंभों की पकड़ कमजोर हो चुकी है। तेज हवा चलने पर खंभे हिलते नजर आते हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है।

मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन हर बार अनदेखी की गई। आखिरकार शनिवार को खंभा गिर ही गया, जिसमें करंट भी प्रवाहित हो रहा था।

घटना के बाद भी बिजली विभाग की टीम करीब एक घंटे देरी से मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में और नाराजगी बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो यह स्थिति नहीं बनती।

मोहल्ले में अभी भी कई अन्य खंभे जर्जर हालत में खड़े हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सभी खंभों की जांच और मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

और नया पुराने

Column Right

Facebook