राजस्थान के उद्योगों पर वैश्विक संकट की मार,, ,हालात बिगड़े

राजस्थान के उद्योगों पर वैश्विक संकट की मार.

हालात बिगड़े


राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा असर उद्योगों पर दिखने लगा है। रेड सी और हॉर्मुज स्ट्रेट में बाधा आने से मार्बल, ग्रेनाइट और टेक्सटाइल सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

चित्तौड़गढ़ में मार्बल उत्पादन आधा रह गया है और यूनिट्स अब 24 घंटे की बजाय 12 घंटे ही चल रही हैं। जालोर में 50% ग्रेनाइट फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं, जिससे श्रमिकों का पलायन शुरू हो गया है।


वहीं भीलवाड़ा में करीब 1000 करोड़ रुपए के टेक्सटाइल ऑर्डर अटके हैं। शिपिंग चार्ज कई गुना बढ़ने और कच्चे माल की कमी से उत्पादन लागत 20–30% तक बढ़ गई है।

हालात ऐसे हैं कि 2 लाख से ज्यादा मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। उद्योग संगठनों ने सरकार और RBI से राहत पैकेज की मांग की है, ताकि हालात संभाले जा सकें।

और नया पुराने

Column Right

Facebook