पाली में दर्दनाक हादसा: टायर फटने से तरबूज से भरी पिकअप पलटी, 8 घायल

 पाली में दर्दनाक हादसा:

 टायर फटने से तरबूज से भरी पिकअप पलटी, 8 घायल


पाली जिले में रविवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब तरबूज से भरी एक पिकअप का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा पालड़ी एम और पोसालिया के बीच सुबह करीब 4 बजे हुआ, जिसमें 8 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी लोग राजसमंद से सिरोही जिले में लगने वाले गौतम ऋषि मेले में तरबूज बेचने जा रहे थे। अचानक टायर फटने से पिकअप पलटी और उसमें सवार लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

राहगीरों ने दिखाई तत्परता
हादसे के बाद मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलों की चीख-पुकार सुनकर तुरंत मदद की। एंबुलेंस को सूचना दी गई और सभी घायलों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और फिर पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

दो की हालत गंभीर, जोधपुर रेफर
घायलों में प्रकाश और सतराम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है।

दूसरे राज्यों के थे मजदूर
घायल लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के निवासी हैं, जो मेहनत-मजदूरी के तहत मेले में फल बेचने जा रहे थे। हादसे ने उनके सफर को दर्दनाक बना दिया।

और नया पुराने

Column Right

Facebook