जालोर में दर्दनाक हादसा: लापता मासूम का शव कुएं में मिला, शादी की खुशियां मातम में बदली

 जालोर में दर्दनाक हादसा: लापता मासूम का शव कुएं में मिला,

 शादी की खुशियां मातम में बदली



जालोर जिले में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां ननिहाल में शादी समारोह में आई 9 वर्षीय बच्ची का शव घर के पास स्थित कुएं में मिलने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, पाली जिले की रहने वाली बच्ची अपनी मां के साथ मामा की शादी में शामिल होने जालोर आई थी। 20 अप्रैल की देर रात वह अचानक लापता हो गई, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पूरी रात और अगले दिन तक तलाश करने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।

तलाश के दौरान मंगलवार रात शादी स्थल के करीब एक सूखे कुएं में बच्ची का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस टीम की मदद से करीब रात 8:30 बजे शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राथमिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस घटना के बाद जहां शादी का माहौल था, वहीं अब पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook