एक आईना भारत, सवांददाता हितेश रावल
सिरोही. जिले के वंचित पात्र परिवारों को निःशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार ने 233.280 मीट्रिक टन गेहूं का उप आवंटन किया है। विधायक संयम लोढ़ा ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व खाद्य आपूर्ति मंत्री रमेश मीना से मिलकर आग्रह किया था। लोढ़ा ने कोविड -19 के लॉक डाउन के संबंध में मुख्यमंत्री मंत्री से चर्चा की। चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह सिरोही जिले में पदभार ग्रहण नही करने वाले 12 चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। लोढ़ा ने यह मामला चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के ध्यान में लाया था। लोढ़ा ने मुख्यमंत्री गहलोत से अन्य राज्यों में फंसे प्रवासि राजस्थानी की समस्याओं का समाधान निकालने का का आग्रह किया। खाघ एवं आपूर्ति विभाग के उप सचिव अशोक कुमार सांखला ने उप आवंटित गेहूं को 15 अप्रैल तक उठा कर तत्काल वितरण करने की बात कहीं। लोढ़ा ने सरकार अबेयस में रखे 13,245 परिवारों को गेहूं उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त उप आवंटन का आग्रह किया।
जिले की सीमा में शुरू किया जाए आवागमन
लोढ़ा ने मुख्यमंत्री को बताया कि सिरोही जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नही मिला है। ऐसे में सुरक्षा के साथ जिले की सीमा के भीतर आवागमन शुरू करने की अनुमति प्रदान करने की बात कही। इसी तरह आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यापार एव औघोगिक उत्पादन की तरह संबंधित जिले की सीमा तक अन्य व्यावसायिक गतिविधियां भी कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालन करते हुए शुरू की जाए। उन्होंने गरीबों व दिहाड़ी मजदूरों के लिए एक माह की न्यूतम सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

Tags
agawari
ahore
corona
Covid_19
ek aaina bharat
fulera
Jaipur
Jaipur News
jalore
keru
mirror india news
pali
Rajasthan
Rajasthan News
sirohi
sojat jodhpur