लॉक डाउन के बावजूद भी राजपुरोहित ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

 एक आईना भारत,  भरत सिंह राजपुरोहित अगवरी

 रविवार को कृष्णा अस्पताल  आहोर में भर्ती मरीज  ललिता पत्नी बाबू सिंह राजपुरोहित निवासी  बादनवाडी  को गर्भावस्था के दौरान  एक यूनिट बी नेगेटिव की व्यवस्था करने के लिए डॉक्टर ने कहा परिजनों ने सभी के ब्लड ग्रुप चेक करवाएं किसी का ब्लड ग्रुप मैच नहीं हुआ तो परिजनों के हाथ पांव फूल गए और सभी ग्रुपों में मैसेज करने पर भी व्यवस्था नहीं हो पाई जब इसकी जानकारी मरीज के पति बाबू सिंह राजपुरोहित द्वारा फोन पर भरत सिंह  राजपुरोहित  अगवरी रक्त कोष फाउंडेशन ब्लॉक प्रभारी आहोर को दी गई तो उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना अपने मित्र जगविंदर सिंह राजपुरोहित देवकी को दी राजपुरोहित ने मरीज के परिजनों के साथ अपनी जान को जोखिम में डालकर भी जालोर ब्लड बैंक पहुंच कर उन्होंने रक्तदान कर महिला की जान बचाई तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली राजपुरोहित के द्वारा रक्तदान करने पर रक्त कोष के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डॉ जितेंद्र कुमार सोनी आईएएस और राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल विश्नोई ने राजपुरोहित का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर बाबू सिंह राजपुरोहित ब्लड बैंक कर्मी हडमता राम गर्ग मौजूद रहे
और नया पुराने

Column Right

Facebook