संकट के दौर में जारी है जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला
एक आईना भारत/ संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के देशभर में तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है। शहर में लोग लॉकडाउन का पूर्णत: पालन भी कर रहे हैं। कई युवा हैं जो लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। वही भामाशाह बाबूलाल वंशराज रांका एवं अशोक कुमार महेंद्र कुमार रांका के निर्देशानुसार 'मानव सेवा माधव सेवा' के लक्ष्य के साथ रांका भवन ट्रस्ट शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट बांट रहा है। जैन युवक संघ अध्यक्ष जोगेंद्र रांका ने बताया कि अभी कई लोगों के पास काम नहीं है। ऐसे में उनके लिए भोजन जुटाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है ट्रस्ट द्वारा 16 अप्रैल से प्रतिदिन 650 से ज्यादा पैकेट बांटे गए हैं। यह सेवा कार्य निरंतर चालू रहेगा। रांका भवन ट्रस्ट का यह कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा बन रहा है। इस दौरान अरविंद जैन, कितेष जैन, अशोक चौपडा़,विष्णु ठाकुर सहित कई लोग सेवा दे रहे हैं.
Tags
badmer
ekaainabharat
gajendragehlot
gajendraprasad
jalore
jodhupur
Rajasthan
rajasthannews
siwana
themirrorindianews