राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश का सोजत रोड में हुआ मंगल प्रवेश


सोजतरोड/ ललित तिवारी. कस्बे में शनिवार को जैन श्वेतांबर तेरापंथ के राष्ट्र संत कमलमुनि का मंगल प्रवेश हुआ। सन्त मुनि ने तेरापंथ भवन में विश्राम के दौरान आध्यात्मिक चिकित्सा सेमिनार में प्रवचन करते हुए कहाकि जब  मदिरालय शराब की दुकानें खोली जा सकती है जोकि अराजकता  बीमारी बुराई और अपराध का जनक है तो फिर जीवन निर्माण में ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण आध्यात्मिक चेतना का संचार करने वाले देवालय को क्यों नहीं खोला जा रहा है।
        उन्होंने कहा कि धार्मिक  स्थानों की पॉजिटिव ऊर्जा से ही आत्म शक्ति को जागृत करते हुए कोरोना वायरस को भगाया जा सकता है हराया जा सकता है।
          राष्ट्रसंत बताया कि हवाई जहाज रेल और मोटर के अंदर यात्रा करने के लिए जो कानून बनाए गए हैं वही कानून धार्मिक स्थल पर लागू किया जाए।
   जैन संत ने कहा कि आध्यात्मिकता के सहारे ही हिंदुस्तान को विश्व गुरु के रूप में महा मंडित किया गया साहस शक्ति और भक्ति के साथ कोरोनावायरस महामारी को भगाया जा सकता है।
           हठयोगी श्री धैर्य मुनि जी ने कहा कि आध्यात्मिक साधना से प्रतिरोधक क्षमता निर्मित होती है। जिसका निर्माण विश्व की संपूर्ण संपत्ति  देकर भी नहीं किया जा सकता है।
            तपस्वी ने कहा कि आज का विज्ञान भी आध्यात्मिक शक्ति का लोहा मान रहा है इसके माध्यम से ही विश्व शांति स्थापित की जा सकती है। 5 वर्षों बाद मुनि कमलेश और धैर्य मुनि गुरु शिष्य का मधुर मिलन हुआ।

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ  के अध्यक्ष  केवल  चंद्र खिमेसरा, मंत्री कुशालचंद गुन्देचा, मनोहर  अच्छा, अनिल शर्मा, सुनील जैन, गौतम जैन वरिष्ठ नागरिकों के साथ  राष्ट्रसंत का स्वागत किया।
और नया पुराने

Column Right

Facebook