जरूरतमन्दों को भोजन के पैकेट वितरित किए।



संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

सिवाना। कस्बे के वाला वाली वास में स्थित रांका भवन ट्रस्ट कार्यालय में रांका भवन ट्रस्ट सिवाना के ट्रस्टी भामाशाह समाजसेवी बाबूलाल वंशराजजी रांका एंव अशोक कुमार महेंद्र कुमारजी रांका द्वारा कोरोना वायरस को लेकर चल रहे चौथे लोकडाउन  के दौरान जरूरतमंदों की एक माह से अधिक समय से लगातार सेवाएं की जा रही है। जेन युवक संघ अध्यक्ष जोगेन्द्र रांका ने बताया की जरूरतमंद परिवारों को शुक्रवार को 265 भोजन के पैकेट वितरण किए गए। वही जरूरतमन्दों को प्रत्येक शुक्रवार को निःशुल्क दवाईया वितरित की जा रही है। देशभर में फैली कोरोना महामारी को लेकर रांका भवन ट्रस्ट द्वारा इस भयंकर महामारी से बचाव के लिए कस्बे में जरूरतमन्दों को निःशुल्क दवाईया भी वितरित की जा रही है। इस अवसर पर अशोक चोपड़ा, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, हर्ष जेन, ऋषभ जेन, हार्दिक रांका, अरविंद, विष्णु ठाकूर, राणसिंह, सहित कार्यकर्ता समाजसेवा कार्यो में जुटे हुए है। 
और नया पुराने