इस संकट की घड़ी में मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है - राजेश्वर विश्नोई
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
रांका भवन ट्रस्ट हमेशा समाजसेवा कार्यो में अग्रणी रहा है :-
प्रमोद सिरवी
सिवाना। कस्बे के वाला वाली वास में स्थित रांका भवन ट्रस्ट कार्यालय में रांका भवन ट्रस्ट सिवाना के ट्रस्टी भामाशाह समाजसेवी बाबूलाल वंशराजजी रांका एंव अशोक कुमार महेंद्र कुमारजी रांका परिवार द्वारा कोरोना वायरस को लेकर चल रहे तृतीय लोकडाउन के दौरान जरूरतमंदोंमन्दो की गत इक्कतीस दिनों से लगातार सेवाओ के बाद रविवार को सम्मान समारोह का कार्यक्रम न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश्वर विश्नोई व उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सिरवी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस मौके पर रांका भवन ट्रस्ट द्वारा कोरोना महामारी में कर्मवीर के रूप में सेवाए देने पर साफा व माला पहनाकर मिष्ठान भेंट जोरदार सम्मान किया गया। इस मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट रामेश्वर विश्नोई सिवाना ने कहा की इस महामारी में रांका भवन ट्रस्ट ने धरातल स्तर पर जो जरूरतमन्दों की सेवाएं की है। सबसे बड़ा पूण्य का कार्य किया है। इस संकट की घड़ी में मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसी क्रम में उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सिरवी ने कहा की रांका भवन ट्रस्ट हमेशा समाजसेवा कार्यो में अग्रणी रहा है। इस महामारी में रांका भवन टीम ने जो कार्य किया है। बहुत ही सराहनीय है। भीषण गर्मी में पशुओं के लिए निःशुल्क पेयजल सेवा, जरूरतमन्दों को निःशुल्क दवाई वितरण सेवा के कार्य कर बहुत बड़ा योगदान दिया है। समय समय पर जरूरतमन्दों की सेवाएं कर रांका ट्र्स्ट भवन ने एक मिसाल कायम की है। इसी क्रम में सरपंच रामनिवास आचार्य ने कहा की रांका भवन ट्र्स्ट की टीम ने लोकडाउन में जो धरातल पर कार्य किया है। वो सराहनीय है। इसी क्रम में युवा समाजसेवी जोगेंद्र रांका ने कहा की आगे भी जरूरतमन्दों की सेवाओं का कार्य जारी रहेगा। समाजसेवाओ में टीम के कार्यकर्ताओं ने जो कार्य किया है। वो मिसाल कायम की है। इस अवसर पर जेन युवक संघ अध्यक्ष जोगेंद्र रांका का मजिस्ट्रेट राजेश्वर विश्नोई व उपखण्ड अधिकारी ने साफा पहनाकर स्वागत करते हुए आगे भी युवा टीम को समाजसेवा कार्यो के तत्पर रहने की बात कही। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शिवदत्त बोड़ा, चिकित्साकर्मी रोशन माथूर, समाजसेवी जेन युवक संघ अध्यक्ष जोगेंद्र रांका, समाजसेवी पहाड़सिंह कुंडल, भरत कानूगो, व्यापार संघ अध्यक्ष महेश नाहटा, अशोक चौपड़ा, जवेरीलाल रांका, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, बीएलओ हामीदखा पठान,राजेन्द्र सोनी, हितेश अग्रवाल,दलाराम, घेवरचंद जेन,हर्ष जेन, क्रीतेष जेन,ऋषभ जेन, अरविंद, विष्णु ठाकूर, राणसिंह, सहित कार्यकर्ताओ का तालिया बजाकर जोरदार स्वागत किया गया।
फ़ोटो केप्शन :- सिवाना रांका ट्र्स्ट भवन में कोरोना महामारी में सेवाए देने वालो का सम्मान किया गया।
Tags
ekaainabharat
gajendragehlot
gajendraprasad
jodhupur
pali
Rajasthan
rajasthannews
Rani
themirrorindianews