एक आइना भारत /अशोक राजपुरोहित
पाली: रानी पंचायत समिति के खरोकडा गांव में देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे 15 प्रवासी गुरुवार को अपने घरों को लौट आये। कोविड 19 की महामारी की कहर से प्रवासी आए ग्राम वासियों के लिए बीएलओ मांगी लाल के निर्देशन में, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मिनाक्षी त्रिवेदी, बीएलओ मांगीलाल वैष्णव, आंगनवाडी कार्यकर्ता जडाव कंवर, दरिया कंवर, सहयोग कर्ता शोभादेवी ने प्रवासियों को होम क्वारंटाइन किया। सूरत से आये प्रवासी मुकेश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सूरत से प्रस्थान करने से पूर्व भी उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। जिसमें वे पूरी तरह से स्वस्थ पाये गये। जिसके बाद ही उनको रवाना किया गया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी प्रवासियों को होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए हैं।बीएलओ मांगीलाल ने बताया कि सभी प्रवासियों को होम क्वारंटाइन में रहने के दौरान दिए गये दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
Tags
ekaainabharat
gajendragehlot
gajendraprasad
jodhupur
pali
Rajasthan
rajasthannews
Rani
themirrorindianews