गौपुत्र सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्पत सिंह के निधन से प्रदेश में शोक की लहर



एक आईना भारत

भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी



     दिल्ली देश के गौरक्षा और गौसेवा संगठनों में अग्रणी संगठन गौपुत्र सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सम्पत सिंह के निधन से प्रदेश के गौरक्षकों में शोक की लहर छा गयी। संगठन के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री कवि गजेन्द्र सिंह ने बताया कि गौपुत्र सम्पत सिंह एक अच्छे सरल स्वभावी व्यक्ति थे जिन्होने गौरक्षा/गौसेवा हेतु अपना संगठन बनाकर लाखो गौमाताओं की सेवा एवं रक्षा का बीड़ा उठाया था जो आगे भी गौपुत्रो द्वारा निरन्तर जारी रहेगा। राजस्थान में भी गौपुत्र सेना द्वारा गौरक्षा एवं गौसेवा का सराहनीय कार्य जारी है। राजपुरोहित ने बताया कि गौरक्षा की यह शुरुआत सम्पत जी ने एक रुपया एक रोटी के मिशन से की थी और इस मिशन में गौप्रेमियो के जुड़ते जुड़ते यह भारत राष्ट्र का एक विशाल संगठन बन गया है जो बड़े स्तर पर गौमाता की सेवा निःस्वार्थ भाव से कर रहा है। गौसेवकों में सम्पत जी के निधन से शोक की लहर छा गयी है क्योंकि सम्पत जी लगभग गौसेवकों के लिए एक प्रेरणा थे।
और नया पुराने