42 डिग्री पहुचा तापमान

42 डिग्री पहुचा तापमान, 
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
गर्मी से हाल बेहाल, कुलर - पंखे फेल 
सिवाना :- कस्बे में पिछले दो दिन से बहुत तेज गर्मी पड़  रही है, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 44 डिग्री व मंगलवार को 42 डिग्री तापमान पहुच गया है! जिससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा! गर्मी बढ़ने से दोपहर बाद सड़के सुनी नजर आई! शहर के मुख्य बाजार गांधी चौक, मोकलसर रोड़, बालोतरा रोड़, सदर बाजार सहित अनेक सडकें दोपहर में सुनसान दिखाई दी! गर्मी बढ़ जाने से शहर में इक्का दुक्का वाहन चलते नजर आए! वहीं दुपहिया वाहनों पर सवार लोग कपड़े से मुह ढ़के दिखाई दिए! वातावरण में अचानक आए बदलाव के चलते गर्मी बढ़ने से लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पडा़! वहीं दुपहिया वाहन चालकों को गर्मी बढ़ने से लू के थपेड़े खाने पड़े! दिनभर मौसम गर्म रहने के कारण लोग घरों में दुबके रहें! वहीं बाजारों में भी रौनक फीकी नजर आई! ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी का पुरा अचर देखने को मिला !  खेतों में कार्य कर रहे किसानों को भी दोपहर में गर्मी से निजात पाते हुए पेड़ों की छाया में सुसताते हुए देखें गए! भीषण गर्मी से उल्टी - दस्त व अन्य बिमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है! अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगीं हैं! डाक्टरों ने भी गर्मी को ध्यान में रखते हुए लोगों को सजग रहने की सलाह दी है!  डाक्टरों का कहना है कि भीषण गर्मी में अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलें! 
और नया पुराने